मेरठ में शिक्षक ने नाबालिग छात्र की पिटाई की, समझौते के बाद कार्रवाई नहीं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-08-2026
Meerut teacher beats minor student, no action taken after settlement
Meerut teacher beats minor student, no action taken after settlement

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मेरठ जिले में हस्तिनापुर क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा के 13 वर्षीय एक नाबालिग छात्र की एक शिक्षक ने कथित रूप से बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मवाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज लवानिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छात्र के परिजनों ने शिकायत की थी लेकिन फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
 
इस घटना का सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो भी प्रसारित हुआ है, जिसमें शिक्षक छात्र को बार-बार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।
 
पुलिस के अनुसार छात्र के परिजनों की शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई नहीं की गई है।
 
छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे कक्षा में शिक्षक ने उनके बेटे को किसी बात को लेकर पीटा।