हिमंत विश्व शर्मा ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-08-2026
Himanta Biswa Sarma pays tribute to Major Dhyan Chand on National Sports Day
Himanta Biswa Sarma pays tribute to Major Dhyan Chand on National Sports Day

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और कहा कि राज्य के खिलाड़ी हर जगह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि राज्य तेजी से बढ़ती खेल अवसंरचना और युवा मेधा का जश्न मना रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस पर जब हम महान मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तो हम असम में बढ़ती खेल अवसंरचना और राज्य के हर कोने से उभर रहे युवा मेधा का जश्न भी मना रहे हैं।’’
 
शर्मा ने कहा, ‘‘खेल महारन से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक, हमारे खिलाड़ी हर जगह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।’’