मुंबई पुलिस को फर्जी आतंकी धमकी भेजने के आरोप में नोएडा में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 06-09-2025
Man arrested in Noida for sending hoax terror threat to Mumbai Police
Man arrested in Noida for sending hoax terror threat to Mumbai Police

 

नोएडा
 
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मुंबई पुलिस को कथित तौर पर धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस संदेश में दावा किया गया था कि 14 आतंकवादी 400 किलोग्राम आरडीएक्स के साथ शहर में घुस आए हैं।
 
आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार के रूप में हुई है और वह बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसे नोएडा के सेक्टर 79 से गिरफ्तार किया गया, जो सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है।
 
अधिकारियों के अनुसार, मुंबई पुलिस को गुरुवार को धमकी भरा संदेश मिला और पता चला कि यह नोएडा से आया है। इसके बाद, सेक्टर 113 पुलिस ने एक अभियान शुरू किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने कहा कि इस फर्जी धमकी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।