महाराष्ट्र: हिंदी थोपने के विरोध में शिवसेना (उद्धव) कार्यकर्ता जलाएंगे सरकारी प्रस्ताव की प्रतियां

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 28-06-2025
Maharashtra: Shiv Sena (Uddhav) workers will burn copies of the government resolution in protest against imposition of Hindi
Maharashtra: Shiv Sena (Uddhav) workers will burn copies of the government resolution in protest against imposition of Hindi

 

मुंबई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे 29 जून को राज्य सरकार द्वारा हिंदी भाषा को लेकर जारी सरकारी प्रस्ताव (जीआर) की प्रतियां जलाएं। यह प्रदर्शन महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर दक्षिण मुंबई में होगा, जिसमें उद्धव ठाकरे स्वयं उपस्थित रहेंगे।

यह जानकारी पार्टी के विभाग प्रमुख संतोष शिंदे ने दी।

गौरतलब है कि 17 जून को महाराष्ट्र सरकार ने एक सरकारी प्रस्ताव जारी कर यह निर्देश दिया था कि कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए, जो अंग्रेजी और मराठी माध्यम के स्कूलों में पढ़ते हैं, हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में "आम तौर पर" पढ़ाया जाएगा। हालांकि यह अनिवार्य नहीं होगा।

शिवसेना (यूबीटी) लंबे समय से इस तीन-भाषा फार्मूले और छात्रों पर हिंदी "थोपे जाने" का विरोध करती रही है। पार्टी का कहना है कि यह राज्य की भाषाई स्वायत्तता और विविधता के खिलाफ है।

ठाकरे गुट का यह विरोध प्रदर्शन केंद्र और राज्य की भाषा नीति के खिलाफ सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के रूप में देखा जा रहा है।