महाराष्ट्र विधान परिषद स्थगित; मंत्री ने कहा- बारिश जनित घटनाओं में 13 लोगों की मौत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-07-2026
Maharashtra Legislative Council adjourned; Minister says 13 people died in rain-related incidents
Maharashtra Legislative Council adjourned; Minister says 13 people died in rain-related incidents

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के मद्देनजर सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
 
ऊपरी सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि मुंबई और पास के पालघर और रायगढ़ जिलों में रिकॉर्ड बारिश हुई है और पिछले तीन-चार दिनों में वर्ष जनित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है।
 
महाजन ने कहा कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है।
 
रविवार को मुंबई के मानखुर्द इलाके में भारी बारिश के बाद एक चॉल के ढहने से छह लोगों की मौत हो गई।
 
पिछले दो दिनों में मुंबई में पेड़ गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई, जबकि 30 जून को एक पेड़ उखड़कर चलती स्कूल बस पर गिर गया जिससे 11 साल के एक लड़के की मौत हो गई थी।