Maharashtra Governor pays tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पुलिसकर्मियों को 'सद्भावना दिवस' की शपथ भी दिलाई।
राजीव गांधी की जयंती को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था और 21 मई, 1991 को उनका निधन हो गया था।
लोक भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस शपथ में जाति, पंथ,धर्म, क्षेत्र या भाषा के आधार पर भेदभाव किए बिना सभी भारतीयों की भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए काम करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों से मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया गया है।
राजीव गांधी 31 अक्टूबर, 1984 से दो दिसंबर,1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।