ठाणे
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने अपने ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक, करीब 3.48 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
उल्वे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दिसंबर 2013 से अक्टूबर 2024 तक उस पुलिस अधिकारी की वित्तीय स्थिति की जांच की। जांच में सामने आया कि इस अवधि में उसने 3,48,40,279 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उसकी वैध आय की तुलना में लगभग 297 प्रतिशत अधिक है।
इसके आधार पर सोमवार को आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि आरोपी पहले नवी मुंबई के एनआरआई सागरी पुलिस थाने में वरिष्ठ निरीक्षक के पद पर तैनात था।






.png)