ब्रिटिश कंपनी के जहरीले कचरे से जूझ रहा मध्यप्रदेश का कस्बा: रिपोर्ट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
Madhya Pradesh town grappling with toxic waste from British company: Report
Madhya Pradesh town grappling with toxic waste from British company: Report

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 ब्रिटेन की एक पूर्व औद्योगिक दिग्गज कंपनी के मध्यप्रदेश के एक कस्बे में एस्बेस्टस कारखाना स्थापित करने के दशकों बाद भी वहां जमा किये गए जहरीले कचरे के कारण लोगों की जान अब भी खतरे में बनी हुई है। ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

‘आईटीवी न्यूज’ ने कहा कि उसकी पड़ताल में सामने आया है कि ब्रिटेन की सबसे बड़ी और सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली औद्योगिक कंपनियों में शामिल टर्नर एंड न्यूऑल से जुड़े अनुमानित 10 लाख टन एस्बेस्टस कचरे के कारण किमोर अब भी दूषित है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, कस्बे के खेल के मैदानों, आवासीय इलाकों, खुले स्थानों और अन्य जगहों पर आज भी मिट्टी, धूल और जमीन एस्बेस्टस से दूषित है।
 
कई वर्षों से किमोर के निवासियों का इलाज कर रहे विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मुरलीधर वेंकिटेश्वरन ने ब्रिटिश समाचार चैनल से कहा, “मैं वास्तव में यह देखकर हैरान हूं कि इस खास कस्बे में लगभग हर व्यक्ति एस्बेस्टस के कारण होने वाली बीमारी से पीड़ित नजर आता है।”