Lok Sabha: Opposition creates ruckus over LPG issue, proceedings adjourned till 12 noon
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस के सदस्यों ने देश में एलपीजी गैस की कथित कमी के मुद्दे पर हंगामा किया जिसके कारण सदन की बैठक शुरू होने के करीब तीन मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इसी दौरान कांग्रेस के सदस्य अपने स्थानों पर खड़े होकर देश में एलपीजी गैस की कथित कमी का मुद्दा उठा रहे थे।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने की बात कहते सुना गया।
बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल सदन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है और आज भी विपक्ष के आठ सांसदों के प्रश्न सूचीबद्ध हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में जहां देश के मुद्दे, क्षेत्रों की समस्याएं उठाई जाती हैं, वहीं सरकार की जवाबदेही भी तय होती है।