राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-02-2026
Light to moderate rain at many places in Rajasthan
Light to moderate rain at many places in Rajasthan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में मौसम ने करवट बदली है जहां बीते चौबीस घंटे के दौरान राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में बारिश हुई। मौसम केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश नरैना (जयपुर) में 27.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
 
इस दौरान न्यूनतम तापमान सिरोही में 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मौसम केंद्र के अनुसार, विक्षोभ का सबसे अधिक असर आज बुधवार को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।