दिल्ली में गरज-आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना: आईएमडी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-04-2026
Light rain with thunderstorms likely in Delhi: IMD
Light rain with thunderstorms likely in Delhi: IMD

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
दिल्ली में मंगलवार को मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी कर अगले कुछ घंटों को दौरान अधिकांश जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई है।
 
दिल्ली में मंगलवार सुबह भी हल्की बारिश हुई।
 
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान सफदरजंग में 0.4 मिमी, पालम में 1.4 मिमी, लोधी रोड में एक मिमी और आयानगर में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रिज क्षेत्र में बारिश 'नगण्य' रही।
 
वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।