आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बिहार पुलिस ने राज्य के सभी 38 जिलों में 1.09 लाख ‘म्यूल’ बैंक खातों की पहचान की है और ऐसे खातों की सबसे अधिक संख्या पटना में दर्ज की गई है।
‘म्यूल’ बैंक खाता ऐसा वैध बैंक खाता होता है, जिसका इस्तेमाल अपराधी अवैध रूप से हासिल किए गए पैसे को प्राप्त करने, छिपाने और उसका अवैध लेन-देन करने के लिए करते हैं।
राज्य पुलिस के ‘साइबर प्रहार 5.0’ अभियान के तहत इन 1.09 लाख म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई। इस अभियान का उद्देश्य ऐसे बैंक खातों के नेटवर्क पर कार्रवाई करना था।
बिहार पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए सितंबर और अक्टूबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार, पटना जिले में सबसे अधिक 14,644 म्यूल बैंक खाते मिले। इसके बाद गयाजी में 6,172, पूर्वी चंपारण में 4,414, मुजफ्फरपुर में 4,244, भागलपुर में 4,197 और नालंदा में 4,146 ऐसे खातों की पहचान की गई।
पश्चिमी चंपारण (3,945), सीवान (3,859), रोहतास (3,153), भोजपुर (3,144) और पूर्णिया (2,813) उन अन्य जिलों में शामिल हैं, जहां ऐसे खातों की संख्या काफी अधिक रही।