आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लद्दाख के उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना ने बुधवार को स्पितुक में 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बने एक फुटसल मैदान का उद्घाटन किया और कहा कि यह पहल केंद्र शासित प्रदेश में युवाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
फुटसल, फुटबॉल का ही एक तेज गति वाला संस्करण है, जिसे मुख्य रूप से ढके हुए परिसर (चारदीवारी के भीतर) या छोटे और पक्के मैदान पर खेला जाता है।
सक्सेना ने 'यूथ मंथ 2026' (युवक माह) के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 'सात जिले, सात खेल' पहल के तहत बीते एक महीने के दौरान युवाओं को विभिन्न खेलों के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।
उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "'युवा माह 2026' के समापन सत्र को संबोधित किया और स्पितुक में 1.70 करोड़ रुपये की लागत वाले फुटसल मैदान का उद्घाटन किया, जो युवा सशक्तीकरण की हमारी सामूहिक यात्रा में एक नया मील का पत्थर है।"