केएसआरटीसी ने बड़े पैमाने पर बस सेवाएं रद्द होने की खबरों का खंडन किया, कहा- परिचालन सामान्य

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-07-2026
KSRTC denies reports of mass cancellation of bus services, says operations normal
KSRTC denies reports of mass cancellation of bus services, says operations normal

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने सोशल मीडिया पर सामने आईं उन खबरों को "बेबुनियाद" बताया जिनमें राज्य में बड़े पैमाने पर बस सेवाएं रद्द होने और परिचालन प्रभावित होने का दावा किया जा रहा था।
 
केएसआरटीसी ने सोमवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि उसकी बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और उस दिन कुल 4,371 बस यात्राएं संचालित की गई।
 
उसने बताया कि यह संख्या पिछले सप्ताह के इसी दिन संचालित की गई 4,355 बस यात्राओं से 16 अधिक थी।
 
राज्य संचालित निगम ने यह भी कहा कि विभिन्न डिपो में सोमवार को 376 अतिरिक्त बसें तैयार रखी गई थीं। निगम ने स्पष्ट किया कि न तो परिचालन को लेकर कोई संकट है और न ही बड़े पैमाने पर बस सेवाएं रद्द की गई हैं।
 
केएसआरटीसी ने लोगों से अपील की कि वे भ्रामक सूचनाओं के झांसे में न आएं और बस सेवाओं के संचालन से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
 
राज्य के परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन ने भी सोमवार को बस सेवाएं रद्द होने संबंधी खबरों को खारिज किया।