Condition of all Amarnath pilgrims injured in the bus accident is stable: Manoj Sinha
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार को गांदरबल जिले में बस दुर्घटना में घायल हुए अमरनाथ तीर्थयात्रियों का हालचाल जानने के लिए यहां ‘शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (एसकेआईएमएस) अस्पताल पहुंचे।
गांदरबल के कंगन क्षेत्र में मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों की एक बस सड़क से फिसलते हुए एक घर के ऊपर जा गिरी, जिससे कम से कम 39 यात्री घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था।
उपराज्यपाल सिन्हा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘गांदरबल के गनिवान में सड़क दुर्घटना में घायल हुए अमरनाथ तीर्थयात्रियों का कुशलक्षेम जानने के लिए आज श्रीनगर स्थित एसकेआईएमएस का दौरा किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बाबा बर्फानी की कृपा से सभी 39 यात्रियों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। मैंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।’’