आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 सत्र से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला कीरोन पोलार्ड को टीम का मुख्य कोच बनाया है जो महेला जयवर्धने की जगह लेंगे ।
पोलार्ड पिछले कुछ सत्र से टीम के बल्लेबाजी कोच थे । वह आईपीएल 2027 से टीम के मुख्य कोच का पद संभालेंगे । मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से है लेकिन आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था ।
मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि कीरोन पोलार्ड टीम के मुख्य कोच होंगे । यह टीम की विरासत बनाने के प्रति मुंबई इंडियंस की प्रतिबद्धता का परिचायक है । हम मैदान पर और उसके बाहर प्रतिभाओं के विकास और अपनी टीम संस्कृति मजबूत करने के लिये काम करते रहेंगे ।’’
इसमें आगे कहा गया ,‘‘ उनका नेतृत्व मुंबई इंडियंस के सबसे सफल वर्षों का हिस्सा रहने के अनुभव पर आधारित होगा और साथ ही इसमें टीम के अगले अध्याय को आकार देने की महत्वाकांक्षा भी शामिल होगी।’’
पोलार्ड ने टीम द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस मेरे जीवन और कैरियर का बड़ा हिस्सा रही है । टीम, खिलाड़ियों और पल्टन के साथ मेरा लगाव मेरे लिये काफी मायने रखता है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ एक खिलाड़ी और एक कोच के तौर पर सफर का अनुभव करने के बाद मैं समझ गया हूं कि मुंबई इंडियंस क्या है और उसके साथ जुड़ने की जिम्मेदारियां क्या है ।’’
पोलार्ड ने 2009 . 2010 से मुंबई के लिये ही आईपीएल खेला और आखिरी बार वह 2022 में खेले । मुंबई के लिये 189 आईपीएल मैचों में उन्होंने 147 . 32 की स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाये । इसके अलावा 69 विकेट भी लिये ।
पोलार्ड ने इस साल आईपीएल के बाद स्वीकार किया कि यह सत्र वैसा नहीं रहा, जैसा वह चाहते थे । उन्होंने कहा ,’’ मेरा पहला काम यह समझना होगा कि क्या करने की जरूरत है और इसके बाद वही जोश और ऊर्जा वापिस लानी है ।’’
उन्होंने कहा ,‘ बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करने है । हम हर समय जीतना चहते हैं और हर समय उसी जोश के साथ उतरना चाहते हैं ।’’
खेल मुंबई
फिर कुछ ही देर बाद जैकब्स भी आउट हो गए जिन्हें नीतिश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेजा। इससे न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 165 रन हो गया।
भारत के लिए अर्शदीप सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने अपने चार ओवरों में 33 रन देकर दो विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 30 रन देकर एक विकेट और भुवनेश्वर ने 50 रन देकर एक विकेट लिया।
अक्षर पटेल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में केवल 28 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। नीतिश रेड्डी ने तीन ओवरों में 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया।