दिल्ली हवाईअड्डे पर 6.37 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तीन यात्री गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-07-2026
6.37 kg of hydroponic marijuana recovered at Delhi airport, three passengers arrested
6.37 kg of hydroponic marijuana recovered at Delhi airport, three passengers arrested

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने तस्करी के अलग-अलग मामलों में हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद करके तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है।
 
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि विमान के शौचालयों, सीटों के नीचे और सामान में छिपाकर रखा गया 6.37 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया।
 
हाइड्रोपोनिक गांजा भांग की एक उच्च क्षमता वाली किस्म है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी में उगाया जाता है।
 
अधिकारियों के अनुसार, बैंकॉक और फुकेत से आने वाले यात्रियों से जुड़े इन तीनों मामलों में कुल 6.37 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया।
 
पहले मामले में सोमवार को बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री को अग्रिम यात्री सूचना प्रणाली (एपीआईएस) प्रोफाइलिंग के आधार पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया।
 
एक बयान के अनुसार, यात्री के सामान में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन सीमा शुल्क अधिकारियों ने विमान की तलाशी ली और पिछले हिस्से के दोनों शौचालयों में छिपाकर रखे गए हाइड्रोपोनिक गांजे के चार सीलबंद पैकेट बरामद किए, जिनका वजन 3.47 किलोग्राम था।
 
बयान में कहा गया कि पूछताछ के दौरान यात्री ने शौचालयों में पैकेट छिपाने की बात स्वीकार की।
 
दूसरे मामले में सोमवार को फुकेत से आए एक यात्री को भी एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका गया। यात्री के सामान में कोई प्रतिबंधित पदार्थ नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने विमान की जांच की और सीटों की 12वीं पंक्ति के नीचे छिपाए गए छह सीलबंद पैकेट बरामद किए। इनमें संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा था, जिसका वजन करीब 1.5 किलोग्राम था।
 
अधिकारियों के अनुसार, यात्री ने बाद में विमान के अंदर पैकेट छिपाने की बात स्वीकार की।
 
तीसरे मामले में रविवार को बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री को एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया।