हत्या मामले की पीड़ितों में से बड़ी बहन को नौकरी के लिए कदम उठाएगी केरलम सरकार: चेन्निथला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-10-2026
Kerala government will take steps to provide job to elder sister of murder victim: Chennithala
Kerala government will take steps to provide job to elder sister of murder victim: Chennithala

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरलम के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने सोमवार को कहा कि सरकार उन दो बहनों में से बड़ी बहन को नौकरी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी, जिनके माता-पिता और दादी की उनके पड़ोसी चेंथमारा ने हत्या कर दी थी।
 
चेंथमारा को एक सत्र अदालत ने जनवरी 2025 में लड़की के पिता सुधाकरन और उनकी मां लक्ष्मी की पोथुंडी स्थित उनके घर में हत्या करने के मामले में इस वर्ष जुलाई में फांसी की सजा सुनाई थी।
 
इससे पहले, चेंथमारा ने 2019 में सुधाकरन की पत्नी की भी हत्या कर दी थी। उसे संदेह था कि सुधाकरन की पत्नी के कारण ही उसकी पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर चले गए थे।
 
अदालत ने दोषी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था और परिवार की बड़ी बेटी को सरकारी नौकरी देने की सिफारिश की थी।
 
चेन्निथला ने सोमवार को पलक्कड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए थंगप्पन के आवास पर दोनों बहनों से मुलाकात की और बड़ी बहन को नौकरी दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।