Kerala CM, ministers extend Children's Day greetings, pay tribute to Pandit Nehru
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने शनिवार को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
सतीशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि महान नेता के व्यक्तित्व का वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता, जिनकी इच्छाशक्ति और दूरदृष्टि ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया।
उन्होंने कहा, ‘‘नेहरू ऐसे नेता थे जो भारत को समझते थे और एक ऐसे वैश्विक नेता थे जिन्होंने लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद जैसे शब्दों को असाधारण अर्थ दिया।’’
नेहरू के बच्चों के प्रति स्नेह को याद करते हुए सतीशन ने कहा कि वह बच्चों से अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करते थे और बच्चे भी उनसे उतना ही स्नेह करते थे।
उन्होंने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य के लिए निरंतर काम करने की जरूरत पर भी जोर दिया ताकि किसी भी बच्चे को क्रूरता, भूख, पीड़ा या उपेक्षा का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों, पड़ोसियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और पुलिस सहित सरकारी विभागों के सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।