कश्मीर में शीतलहर से थोड़ी राहत मिली, ‘चिल्ला-ए-कलां’ का दौर अब भी जारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-01-2026
Kashmir gets some respite from cold wave, 'Chilla-e-Kalan' continues
Kashmir gets some respite from cold wave, 'Chilla-e-Kalan' continues

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी जिससे घाटी में शीतलहर की स्थिति से थोड़ी राहत मिली है। यहां अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो एक रात पहले के शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान से अधिक है।
 
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित पर्यटक स्थल सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी में अब तक का सबसे ठंडा स्थान रहा।
 
दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमशः शून्य से 4.7 डिग्री और 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम पर्यटक स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात का तापमान गिरकर शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि घाटी का प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।