हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा की झील में पक्षियों की दो नई प्रजातियां देखी गईं, पहचान की प्रतीक्षा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-01-2026
Himachal Pradesh: Two new bird species spotted in Kangra lake, identification awaited
Himachal Pradesh: Two new bird species spotted in Kangra lake, identification awaited

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांगड़ा जिला स्थित पोंग डैम झील में पक्षियों की कम से कम दो नई प्रजातियों का पता चला है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, वन्यजीव विभाग द्वारा उक्त पक्षियों की अभी तक पहचान नहीं की गई है।
 
सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की एक टीम ने पक्षियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 
धर्मशाला वन्यजीव मंडल के वन संरक्षक सरोज भाई पटेल ने बताया कि हर साल सर्दियों के मौसम में, पक्षी विदेशों से पोंग डैम झील आते हैं।
 
उन्होंने कहा, "जब भी यहां पक्षियों की कोई नई प्रजाति पाई जाती है, तो उसे विभाग के आधिकारिक अभिलेखों में दर्ज किया जाता है।"
 
उन्होंने कहा, "इस वर्ष पोंग डैम पर आने वाले प्रवासी पक्षियों की कुल संख्या का पता लगाने के लिए विभाग द्वारा इस महीने के अंत तक गणना की जाएगी।"