Karnataka: Nitte University Chancellor N. Vinay Hegde passes away
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कर्नाटक के मंगलुरु स्थित निट्टे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, प्रख्यात शिक्षाविद और उद्योगपति एन. विनय हेगड़े का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।
वह 86 वर्ष के थे।
हेगड़े को तटीय कर्नाटक में आधुनिक उच्च शिक्षा के प्रमुख शिल्पकारों में से एक माना जाता है।
इंजीनियरिंग, मेडिसिन, प्रबंधन और सहायक क्षेत्रों में संस्थानों की स्थापना के जरिए हेगड़े ने दक्षिण कन्नड़ को एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक केंद्र में बदलने में निर्णायक भूमिका निभाई।
तीन अप्रैल, 1939 को जन्मे एन. विनय हेगड़े, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति केएस हेगड़े के दूसरे बेटे थे।
हेगड़े के परिवार में पत्नी सुजाता, बेटी अश्विता आर. पुंजा और बेटा विशाल हेगड़े हैं।