कर्नाटक को मुख्यमंत्री से परिपक्वता की उम्मीद है: विपक्ष के नेता अशोक

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-03-2026
Karnataka expects maturity from the Chief Minister: Opposition leader Ashok
Karnataka expects maturity from the Chief Minister: Opposition leader Ashok

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मंगलवार को कहा कि राज्य अपने मुख्यमंत्री से संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय मामलों पर आवेग में टिप्पणी करने की जरा भी उम्मीद नहीं करता, बल्कि परिपक्वता की अपेक्षा रखता है।

अशोक की ये टिप्पणियां मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा हाल में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के बारे में की गई पोस्ट के जवाब में आईं।
 
मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा था, ‘‘शांति की बात करते हुए उसने (अमेरिका ने) युद्ध का रास्ता चुना है।’’ मुख्यमंत्री ने इस विरोधाभास की ‘‘कड़ी निंदा’’ की और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर शोक व्यक्त किया।
 
अशोक ने ‘एक्स’ पर कहा, “कर्नाटक अपने मुख्यमंत्री से परिपक्वता की अपेक्षा रखता है और इस तरह संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय मामलों पर आवेगपूर्ण टिप्पणियों की जरा भी उम्मीद नहीं करता।”
 
उन्होंने कहा, “भारत की विदेश नीति नयी दिल्ली में गहरी रणनीति और राष्ट्रीय हित को महत्वपूर्ण सिद्धांत मानकर निर्धारित की जाती है। इसे घरेलू वोट बैंक की मजबूरियों या चुनावी जोड़तोड़ से तैयार नहीं किया जाता।’’
 
उनके अनुसार, वैश्विक तनाव बढ़ने पर जिम्मेदार नेता संयम बरतते हैं।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने अतीत की घटनाओं, विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हवाला देते हुए कहा कि सिद्धरमैया की टिप्पणियों ने ‘‘हमारे राज्य के लिए अनावश्यक विवाद और शर्मिंदगी पैदा की, यहां तक ​​कि शत्रुतापूर्ण विदेशी मीडिया में भी इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।’’