आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार पर आरोप लगाया कि तेलंगाना में उनके कारोबारी हितों के कारण राज्य सरकार पड़ोसी राज्य को पानी छोड़ रही है, जबकि कर्नाटक के किसान सूखे के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।
विजयेंद्र ने यहां पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री के मौखिक निर्देश पर नारायणपुर बांध से तेलंगाना के लिए 2,000 मिलियन क्यूबिक फीट (टीएमसी) पानी छोड़ना शुरू किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को खुश करने के लिए लिया गया है।
भाजपा नेता ने दावा किया कि शिवकुमार के तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के करीबी सहयोगियों से अच्छे संबंध हैं और वहां उनके कारोबारी हित भी हैं।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में लोगों और मवेशियों के लिए पीने के पानी तथा चारे की कमी के बावजूद पानी छोड़ने का फैसला आपत्तिजनक है। इस मामले में शिवकुमार या कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।