Karnataka by-elections: 11.87 percent polling in Bagalkot, 9.01 percent in Davangere South till 9 am
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटों में मतदान प्रतिशत क्रमशः 11.87 प्रतिशत और 9.01 प्रतिशत रहा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि बागलकोट विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एच वाई मेती और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के कारण चुनाव कराना आवश्यक हो गया था। मतगणना चार मई को होगी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।
कांग्रेस के सामने जहां दोनों सीट को बरकरार रखने की चुनौती है वहीं भाजपा का इरादा इन सीट को सत्तारूढ़ पार्टी से छीनकर उसे झटका देना है जो वर्तमान में नेतृत्व को लेकर ‘‘आंतरिक सत्ता संघर्ष’’ से जूझ रही है।
बागलकोट में 319 मतदान केंद्रों पर 2.59 लाख से अधिक मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। इस सीट पर नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।
दावणगेरे दक्षिण में 284 मतदान केंद्रों पर 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 2.31 लाख से अधिक मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं।
अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव के सुचारू संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।