30 जुलाई : जब एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली हुई गुल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-07-2026
July 30: When power went out simultaneously in seven states across North India.
July 30: When power went out simultaneously in seven states across North India.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 यदि 30 जुलाई के इतिहास की बात करें तो 2012 का वह दिन सबको याद होगा, जब अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई थी। यूं तो बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर एक साथ उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए, तो यह जरूर एक बड़ी बात है।

दरअसल, 30 जुलाई, 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए। बिजली ठप्प होने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा।
 
बिजली पर निर्भरता का असर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महसूस किया गया।
 
तीस जुलाई 2023 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत कबायली जिले में कट्टरपंथी इस्लामी राजनीतिक दल के सम्मेलन में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया जिससे 44 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 अन्य घायल हो गए।
 
तीस जुलाई 2024 को केरल में वायनाड के चूरलमाला और मुंडाक्काई क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण हुए भीषण भूस्खलन से दो सौ से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी, बहुत से लोग घायल हुए थे और हजारों लोग विस्थापित हो गए थे। यह केरल में सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं में से एक थी।
 
 
देश दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1836 : अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
 
1886 : देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।
 
1930 : एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।
 
1942 : जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25,000 यहूदियों की हत्या की।
 
1957 : एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।
 
1966 : इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।
 
1980 : वानुआतु देश को स्वतंत्रता मिली।
 
2002 : कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
 
2007 : चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
 
2012 : उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।
 
2019 : पाकिस्तानी सेना का विमान रावलपिंडी के पास दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की मौत।
 
2022 : अमेरिका के अप्पलाचिया प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई भीषण बाढ़ से 25 लोगों की मौत।
 
2023 : पाकिस्तान में राजनीतिक दल के सम्मेलन में आत्मघाती विस्फोट से 44 लोगों की मौत।
 
2024 : केरल के वायनाड में भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल हुए।
 
2025 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के बीच हुई अपनी तरह की पहली साझेदारी के तहत जीएसएलवी रॉकेट से ‘निसार’ उपग्रह को कक्षा में स्थापित कर दिया गया। ‘निसार’ पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों ने संयुक्त रूप से विकसित किया।