Jordan's air defense system shot down five missiles fired from Iran.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जॉर्डन के सशस्त्र बलों ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बृहस्पतिवार सुबह ईरान की ओर से दागी गईं पांच मिसाइल को मार गिराया। जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ ‘‘बड़े हवाई हमलों’’ की सैन्य कार्रवाई पूरी कर ली है। ये हमले जॉर्डन स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पहले हुए ईरानी मिसाइल हमले के जवाब में किए गए।
‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दो घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के दौरान अमेरिकी सेना ने ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ के 12 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें सैन्य कमान केंद्र, मिसाइल एवं ड्रोन ठिकाने तथा तटीय निगरानी और रक्षा स्थल शामिल थे।