जिंदल स्टील की इकाई ने ओडिशा में माल ढुलाई टर्मिनल का पहला चरण किया शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-10-2026
Jindal Steel unit commissions first phase of freight terminal in Odisha
Jindal Steel unit commissions first phase of freight terminal in Odisha

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जिंदल स्टील ने ओडिशा में 3,400 करोड़ रुपये की निवेश परियोजना के तहत 1.25 करोड़ टन क्षमता वाला माल ढुलाई टर्मिनल शुरू कर दिया है।
 
कंपनी घरेलू स्तर पर इस्पात उत्पादन क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया में है और पारादीप में वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने से जिंदल स्टील को बंदरगाह तक लंबे समय के लिए समर्पित पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
 
जिंदल स्टील ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी अनुषंगी कंपनी जिंदल पारादीप पोर्ट लिमिटेड (जेपीपीएल) के जरिये स्थापित इस परियोजना को तय समय से पहले शुरू किया गया है।
 
जिंदल स्टील की नियंत्रक हिस्सेदारी वाली कंपनी जिंदल पारादीप पोर्ट ओडिशा में पारादीप बंदरगाह के वेस्टर्न डॉक पर सालाना 2.5 करोड़ मीट्रिक टन (एमएमटीपीए) क्षमता वाला सूखा थोक माल टर्मिनल विकसित कर रही है।
 
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जिंदल पारादीप पोर्ट ने 15 अक्टूबर, 2026 से पहले चरण की 1.25 करोड़ टन सालाना क्षमता का वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है।