करोल बाग के कार का शीशा तोड़ दो करोड़ रुपये के आभूषण चोरी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-08-2026
Jewellery worth Rs 2 crore stolen from Karol Bagh car after breaking its window
Jewellery worth Rs 2 crore stolen from Karol Bagh car after breaking its window

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में कार का शीशा तोड़कर तीन बैगों में रखे लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और हीरे कथित तौर पर चोरी कर लिए गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, करोल बाग थाने में बीकानेर चौक के पास कार की पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर तीन बैग चोरी होने के संबंध में बुधवार को सूचना दी गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
 
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता जयपुर का एक सर्राफा कारोबारी है, जो आभूषण और हीरे लेकर व्यापारिक सिलसिले में दिल्ली आया था। शिकायतकर्ता के बयान के अनुसार, चोरी गए आभूषणों और हीरों की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध टीम, और दूसरी टीमों ने तुरंत मौके का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।
 
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों की पहचान की गई।
 
पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल के पंजीकृत मालिक का पता लगाकर उसे और उसके दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीमें संदिग्ध के जाने के मार्ग की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं तथा चोरी के माल को बरामद करने के लिए प्रयास कर रही हैं।