Jetwerk shares fell more than 11 percent after rising five percent on listing.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस का शेयर अपने 151 रुपये के निर्गम मूल्य से पांच प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। हालांकि, बाद में बढ़त गंवाते हुए व्यापक बाजार में बिकवाली के बीच 11 प्रतिशत से अधिक टूटा।
एनएसई पर शेयर ने 159.25 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 5.46 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, बाद में यह 11.50 प्रतिशत फिसलकर 133.64 रुपये पर आ गया।
बीएसई पर शेयर ने 5.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 159 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बाद में यह 11.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 133 रुपये पर आ गया।
सूचीबद्धता के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई पर 22,465.82 करोड़ रुपये और एनएसई पर 22,477.68 करोड़ रुपये रहा।
जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 3.06 गुना अभिदान मिला था। निर्गम का मूल्य दायरा 143-151 रुपये प्रति शेयर था।