बीएसएफ शिविर में आग लगने से जवान की मौत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-01-2026
Jawan dies in fire at BSF camp
Jawan dies in fire at BSF camp

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शिविर के अंदर एक इमारत में आग लगने से बल के एक जवान की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह सोमवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि मृतक जवान की पहचान कांस्टेबल रमेश कुमार के रूप में हुई है, जो कपड़े धोने का काम करता था।
 
अधिकारियों के अनुसार, रविवार शाम को बांदीपोरा के मोदार में स्थित एक मंजिला ट्रेड्समैन इमारत में आग लग गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों और बीएसएफ जवानों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।