जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल सिन्हा ने वार्षिक हरमुख-गंगबल यात्रा को रवाना किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
Jammu and Kashmir: Lieutenant Governor Sinha flags off the annual Harmukh-Gangbal Yatra
Jammu and Kashmir: Lieutenant Governor Sinha flags off the annual Harmukh-Gangbal Yatra

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को गांदरबल से वार्षिक हरमुख-गंगबल यात्रा को रवाना किया।
 
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के नारनाग में यात्रा को रवाना के लिए आयोजित कार्यक्रम में सांसद मियां अल्ताफ, कंगन से विधायक मियां मेहर अली, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा देश भर से आए कई कश्मीरी पंडित शामिल हुए।
 
सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यात्रा को रवाना करने की तस्वीरें साझा की। उन्होंने इसी के साथ लिखी पोस्ट में कहा, ‘‘ आज गांदरबल में हरमुख-गंगबल तीर्थयात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। यह पवित्र यात्रा शुद्धता, भक्ति और विविधता में एकता का प्रतीक है। यह अटूट आस्था की जीवंत अभिव्यक्ति है, जो हमारी आत्मा को मजबूत करती है, हमें प्रकृति से जोड़ती है और सद्भाव की प्रेरणा देती है। भगवान शिव का आशीर्वाद हमें करुणा, संस्कृति और सामूहिक चेतना की ओर ले जाए।’’
 
उपराज्यपाल ने यात्रा को रवाना करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों से कई श्रद्धालु सालाना तीर्थयात्रा के लिए आए थे।