Jammu and Kashmir Lieutenant Governor pays tribute to CRPF jawans martyred in Pulwama attack
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन आतंकवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘ 2019 में पुलवामा के उस भयानक आतंकवादी हमले में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, बहादुरी और निस्वार्थ सेवा हमेशा हर नागरिक को प्रेरित करती रहेगी।’’
एक आत्मघाती हमलावर ने 14 फरवरी 2019 को विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। कुछ दिनों बाद भारत ने जवाबी हमला किया जिसे ‘बालाकोट एयरस्ट्राइक’ के नाम से जाना जाता है।