दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-02-2026
Delhi records minimum temperature at 9.2 degrees Celsius, air quality in 'poor' category
Delhi records minimum temperature at 9.2 degrees Celsius, air quality in 'poor' category

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
 
इसी के साथ अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है।
 
मौसम विभाग के अनिसार, दिल्ली में सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
 
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।