Jammu and Kashmir Lieutenant Governor lauds CISF personnel for their bravery on Raising Day
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की स्थापना दिवस के अवसर पर उसके जवानों को बधाई दी और कहा कि राष्ट्र को उनकी सेवा एवं बलिदान पर गर्व है।
उपराजयपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सीआईएसएफ कर्मियों की बहादुरी और समर्पण को सलाम करते हुए देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में उनकी भूमिका को स्वीकार किया।
उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर सभी सीआईएसएफ कर्मियों एवं उनके परिवार को बधाई। हमारे देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के प्रति सीआईएसएफ की अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र को आपकी सेवा एवं बलिदान पर गर्व है। मैं आपकी बहादुरी और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण को सलाम करता हूं।’’
सीआईएसएफ का गठन 1968 में संसद के एक अधिनियम के तहत हुआ था और तब से यह एक बहुआयामी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के रूप में विकसित हुआ है।