जम्मू-कश्मीर में अगले सप्ताह मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा, मंत्री पद के लिए संपर्क न करें विधायक : उमर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-10-2026
Jammu and Kashmir cabinet reshuffle next week, MLAs should not approach for ministerial posts: Omar
Jammu and Kashmir cabinet reshuffle next week, MLAs should not approach for ministerial posts: Omar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि अगले सप्ताह के शुरुआती दो-तीन दिन में उनके मंत्रिमंडल का विस्तार और उसमें फेरबदल किया जाएगा।
 
अब्दुल्ला ने पार्टी के अपने सहयोगियों और विधायकों से मंत्री पद के लिए संपर्क न करने की अपील करते हुए कहा कि मंत्रियों की सूची पहले ही तय की जा चुकी है।
 
मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह यहां लोक भवन में सिन्हा से मुलाकात की।
 
अब्दुल्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, निश्चित रूप से मंत्रिमंडल में फेरबदल पर चर्चा हुई। मैंने उनसे मंत्रिमंडल विस्तार के लिए समय मांगा और कहा कि अगले सप्ताह के शुरुआती दो-तीन दिन में मैं मंत्रिमंडल का विस्तार करूंगा और उसमें कुछ बदलाव भी करूंगा।’’
 
उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल इसके लिए समय तय करेंगे, जिसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।