आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल पुलिस ने चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 19 लोगों की मौत के बाद कोलकाता और आसपास के तीन पुलिस आयुक्तालयों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की निगरानी के लिए 18 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों को तैनात किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इन 18 अधिकारियों में से 12 को कोलकाता में तैनात किया गया है जबकि छह अन्य अधिकारी हावड़ा, बैरकपुर और चंदननगर आयुक्तालयों में विसर्जन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘ये आईपीएस अधिकारी बुधवार से 24 अक्टूबर तक विसर्जन गतिविधियों की निगरानी करेंगे। सभी अधिकारियों के लिए अलग-अलग ड्यूटी कार्यक्रम तैयार किया गया है।’’