इनोविजन का शेयर पहले दिन के कारोबार में 28 प्रतिशत टूटा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-03-2026
Innovision shares fell 28 percent on the first day of trading.
Innovision shares fell 28 percent on the first day of trading.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 टोल प्लाजा प्रबंधन सेवा प्रदाता इनोविजन लिमिटेड का शेयर सोमवार को 519 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 28 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
 
बीएसई में शेयर ने निर्गम मूल्य से 10.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 466 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बाद में, यह 28.16 प्रतिशत के नुकसान के साथ 372.80 रुपये पर बंद हुआ - जो इसकी निचली सर्किट सीमा है।
 
एनएसई में यह 9.88 प्रतिशत के नुकसान के साथ 467.70 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में कंपनी के शेयर 27.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 374.20 रुपये पर बंद हुआ।
 
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 887.76 करोड़ रुपये रहा।
 
सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,836.57 अंक या 2.46 प्रतिशत का गोता लगाकर 72,696.39 अंक पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 601.85 अंक या 2.60 प्रतिशत के नुकसान के साथ 22,512.65 अंक पर बंद हुआ।
 
पिछले सप्ताह मंगलवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन इनोविज़न लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 3.32 गुना अभिदान मिला था।
 
इनोविज़न लिमिटेड ने निवेशकों की ठंडी प्रतिक्रिया के बाद अपने आईपीओ की समापन तिथि 17 मार्च तक बढ़ा दी थी और मूल्य दायरा भी कम कर दिया था।
 
आईपीओ, जो 10 मार्च को सदस्यता के लिए खुला था, पहले 12 मार्च को बंद होने वाला था। कंपनी ने मूल्य दायरे को 494-519 रुपये प्रति शेयर तक संशोधित किया था, जो कि पहले तय किए गए मूल्य दायरे 521-548 रुपये प्रति शेयर से कम है।