the Greco-Roman category of the World Wrestling Championships.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन शनिवार को भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जहां ग्रीको-रोमन वर्ग में उतरे चार पहलवानों में केवल ललित ही जीत दर्ज कर सके।
ललित को भी 55 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ईरान के पायम फरजाद अहमदी से सामना करना पड़ा।
ललित ने प्री-क्वार्टर फाइनल में तुर्किये के ओमर हालिस रेचेप के खिलाफ दमदार वापसी करते हुए 9-7 से जीत हासिल की। वह एक समय मुकाबले में 0-7 से पिछड़ रहे थे और हार से महज एक अंक दूर थे। उन्होंने हालांकि जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए लगातार नौ अंक जुटाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
क्वार्टर फाइनल में ललित 2025 के अंडर-20 विश्व चैंपियन और मौजूदा सीनियर विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अहमदी के सामने चुनौती पेश करने में नाकाम रहे। अहमदी ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर आसानी से मुकाबला जीत लिया।
भारतीय पहलवान की रेपेशाज के जरिये वापसी की उम्मीद अभी कायम है। इसके लिए अहमदी का फाइनल में पहुंचना होगा।