असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-06-2026
Indian Air Force transport aircraft crashes in Jorhat, Assam
Indian Air Force transport aircraft crashes in Jorhat, Assam

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
असम के जोरहाट जिले में शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
 
यह घटना तब हुई जब 43 स्क्वाड्रन का एएन-32 विमान रोवरिया क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन में उतर रहा था। इस विमान में सामान लदा था।
 
प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे वायुसेना स्टेशन को सील कर दिया गया है और किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज़ोरदार धमाके की आवाज़ सुनाई दी और इलाका धुएं से भर गया। दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तेज़ी से घटनास्थल की ओर जाती देखी गईं।