विभिन्न संस्कृतियों को अपनाने और उनका सम्मान करने में ही भारत की ताकत निहित है : उपराष्ट्रपति

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-11-2026
India's strength lies in embracing and respecting diverse cultures: Vice President
India's strength lies in embracing and respecting diverse cultures: Vice President

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि भारत की ताकत विभिन्न संस्कृतियों का स्वागत करने, उनका सम्मान करने और उन्हें अपनाने में ही निहित है।

राधाकृष्णन ने पुणे में ‘सिम्बायोसिस इंटरनेशनल’ (सम विश्वविद्यालय) के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न देशों के विद्यार्थियों को डिग्री प्राप्त करते और अपने साथ भारतीय आतिथ्य, संस्कृति, मित्रता तथा ज्ञान के आदान-प्रदान की यादें लेकर जाते देखना एक यादगार अवसर है।
 
इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल भी मौजूद थे।
 
राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘विभिन्न देशों के विद्यार्थियों को अपनी-अपनी परंपराओं की विविधता प्रदर्शित करने और भारत की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाने के लिए एक साथ आते देखना सुखद है।’’
 
उन्होंने कहा कि सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (सम विश्वविद्यालय) पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय समझ, शैक्षणिक उत्कृष्टता और समावेशी शिक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के एक जीवंत प्रतीक के रूप में उभरा है।