देश का निर्यात सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.21 अरब डॉलर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-10-2026
India's exports rose 23% to $44.4 billion in September, with a trade deficit of $30.21 billion.
India's exports rose 23% to $44.4 billion in September, with a trade deficit of $30.21 billion.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
देश का वस्तु निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 44.4 अरब डॉलर हो गया, जबकि व्यापार घाटा घटकर 30.21 अरब डॉलर रह गया। सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
 
आंकड़ों के अनुसार, आयात पिछले महीने आठ प्रतिशत बढ़कर 74.61 अरब डॉलर हो गया।
 
व्यापार घाटा घटकर 30.21 अरब डॉलर रह गया, जो सितंबर, 2025 में 33 अरब डॉलर था।
 
चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान निर्यात 18.51 प्रतिशत बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आयात 16.31 प्रतिशत बढ़कर 437.53 अरब डॉलर रहा।
 
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निर्यात में वृद्धि का रुझान बना हुआ है।