आयुक्त के काम में बाधा डालने पर आईयूएमएल विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-10-2026
Case filed against IUML MLA for obstructing commissioner's work
Case filed against IUML MLA for obstructing commissioner's work

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मलप्पुरम के वेंगूर में अदालत द्वारा नियुक्त अधिवक्ता आयुक्त को गिरवी रखी गई संपत्ति पर कब्जा लेने से कथित तौर पर रोकने के आरोप में पुलिस ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के विधायक नजीब कंथापुरम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि मंजेरी की प्रथम श्रेणी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के निर्देश पर मेलाट्टूर पुलिस ने 12 अक्टूबर को पेरिंथलमन्ना के विधायक कंथापुरम, वार्ड सदस्य मुसामिल खान और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
 
यह मामला वेंगूर के वडक्केकारा कॉलोनी में एक व्यक्ति की गिरवी रखी गई संपत्ति पर कब्जा लेने के लिए अधिवक्ता आयुक्त नियुक्त करने के अदालत के आदेश से जुड़ा है।
 
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को जब अधिवक्ता आयुक्त संपत्ति पर कब्जा लेने के लिए मौके पर पहुंचे तो कंथापुरम और अन्य लोगों ने कथित तौर पर उन्हें अदालत के आदेश का पालन करने से रोक दिया।
 
प्राथमिकी के अनुसार, कंथापुरम ने अधिवक्ता आयुक्त को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह संपत्ति में कदम रखेंगे, तो जिंदा वापस नहीं लौट पाएंगे। इस धमकी से शिकायतकर्ता को अपनी जान का डर सताने लगा।