गुजरात के पावागढ़ में मालवाहक रोप-वे की ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

Story by  गुलाम रसूल देहलवी | Published by  [email protected] | Date 15-10-2026
A cargo ropeway trolley met with an accident in Gujarat's Pavagadh; no casualties reported.
A cargo ropeway trolley met with an accident in Gujarat's Pavagadh; no casualties reported.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित तीर्थस्थल पावागढ़ में बृहस्पतिवार को ब्रेक काम नहीं करने के कारण 'कार्गो रोप-वे' (सामान ढोने वाली केबल कार) की एक ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पिछले साल पावागढ़ में मालवाहक रोप-वे का तार टूटने से छह लोगों की मौत हो गई थी। नवरात्रोत्सव के दौरान पावागढ़ में मंदिर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
 
अधिकारी के अनुसार, ताजा हादसा ब्रेक के काम नहीं करने के कारण हुआ।
 
हालोल के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) जे डी पटेल ने बताया, "यह हादसा बृहस्पतिवार सुबह उस समय हुआ जब मालवाहक रोप-वे का नियमित निरीक्षण किया जा रहा था। ब्रेक काम न करने की वजह से ट्रॉली तेजी से जाकर नीचे स्टेशन से टकरा गई। दुर्घटना के समय ट्रॉली पूरी तरह से खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।"
 
उन्होंने पावागढ़ में महाकाली मंदिर के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर 'यात्री रोप-वे' को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।