‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ विचारों, नवोन्मेष और इरादों का शक्तिशाली संगम: प्रधानमंत्री मोदी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-02-2026
India AI Impact Expo is a powerful confluence of ideas, innovation and intentions: PM Modi
India AI Impact Expo is a powerful confluence of ideas, innovation and intentions: PM Modi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ विचारों, नवोन्मेष और इरादों का एक शक्तिशाली संगम है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कृत्रिम मेधा (एआई) पर यहां ‘भारत मंडपम’ में आयोजित प्रदर्शनी ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का सोमवार को उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही 13 देशों के मंडप भी स्थापित किए गए हैं, जो एआई क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करते हैं।
 
भारत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ विचारों, नवोन्मेष और उद्देश्यों का एक सशक्त संगम रहा। इसने वैश्विक भलाई के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को प्रदर्शित किया।’’
 
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सबसे बढ़कर, इस प्रदर्शनी ने मानव प्रगति के लिए जिम्मेदारीपूर्वक, समावेशी रूप से और बड़े पैमाने पर एआई का उपयोग करने को लेकर भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
 
इस प्रदर्शनी में वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान एवं शोध संगठन, केंद्र एवं राज्य सरकारों के प्रतिनिधि और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय साझेदार एक मंच पर इकट्ठा हुए हैं।
 
लगभग 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली यह प्रदर्शनी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप, अकादमिक एवं शोध संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक साथ लाती है।