विनाश काले विपरीत बुद्धि, ‘सेवा तीर्थ’ बना ढहता हुआ ‘सत्ता तीर्थ’: कांग्रेस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2026
In times of destruction, wisdom is contradictory, 'service shrine' becomes a crumbling 'power shrine': Congress
In times of destruction, wisdom is contradictory, 'service shrine' becomes a crumbling 'power shrine': Congress

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’ को दर्शाती है तथा ये दोनों नेता जनता के आक्रोश से घबराए हुए हैं।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ‘सेवा तीर्थ’ अब ‘तेजी से ढहता हुआ सत्ता तीर्थ’ बन गया है।
 
'सेवा तीर्थ’ नए प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम है।
 
रमेश ने कहा कि देश की राजधानी में आज जो कुछ हो रहा है, उसे देखकर पुरानी कहावत ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ याद आती है। यह विपरीत बुद्धि वर्षों से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ‘कुटिल जोड़ी’ की पहचान रही है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री घबराए हुए हैं, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है।
 
रमेश ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी नियुक्ति के समय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के निर्देशों का पूरी वफादारी से पालन किया।