In Goa, the inclusion of Nepali citizens in the voter list during the SIR should be investigated: GFP chief
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के प्रमुख एवं विधायक विजय सरदेसाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। उन्होंने कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की। सरदेसाई ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मतदाता सूची में कुछ ऐसे मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिनका अता-पता नहीं है जबकि पात्र लोगों के नाम सूची से गायब किए जा रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया, “एसआईआर प्रक्रिया के दौरान गोवा में नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता के रूप में जोड़े गए हैं। कोई विदेशी नागरिक भारत की मतदाता सूची का हिस्सा कैसे हो सकता है?”
सरदेसाई ने कहा, “अब हमें मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक करने होंगे, ताकि वे यह जांच सकें कि मतदाता सूची में उनके नाम हैं या नहीं।”
जीएफपी प्रमुख ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के कई मतदाताओं का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्हें बिना जानकारी दिए उनके नामों को मतदाता सूची से हटा दिया गया।