आईएमडी ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-07-2026
IMD forecasts rain in many areas of Jharkhand from Saturday
IMD forecasts rain in many areas of Jharkhand from Saturday

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अगले चार दिनों के दौरान झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट (सतर्क रहें) जारी किया है। इसके बाद छह से आठ जुलाई तक ‘येलो’ अलर्ट जारी रहेगा।
 
आईएमडी ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
 
आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
 
सोमवार को हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, चतरा और रांची जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि मंगलवार को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
 
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘शनिवार के लिए राज्य के सभी 24 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने को लेकर 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। छह जुलाई से आठ जुलाई तक 'येलो' अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।’’
 
पिछले 24 घंटों के दौरान पलामू जिले के डालटनगंज में राज्य में सर्वाधिक 54.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।