आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया, कैंसर के प्रति जागरुकता का दिया संदेश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-10-2026
IAS officer Sonal Goyal hoisted the tricolor on Kilimanjaro, spreading the message of cancer awareness.
IAS officer Sonal Goyal hoisted the tricolor on Kilimanjaro, spreading the message of cancer awareness.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पिता को कैंसर के कारण खोने का दुख सोनल गोयल के लिए समाज को जागरूक करने की प्रेरणा बन गया। त्रिपुरा कैडर की 43 वर्षीय भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी गोयल ने तंजानिया में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने और नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ संदेश दिया।

वर्ष 2008 बैच की आईएएस अधिकारी गोयल दो अक्टूबर को किलिमंजारो के तीन आधिकारिक शिखर बिंदुओं में से एक, 5,756 मीटर (18,885 फुट) ऊंचे स्टेला प्वाइंट पर पहुंचीं।
 
किलिमंजारो 5,895 मीटर (19,341 फुट) ऊंचा शांत ज्वालामुखी पर्वत है। यह अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत और दुनिया का सबसे ऊंचा एकल पर्वत माना जाता है।
 
सोनल गोयल ने किलिमंजारो के शिखर तक पहुंचने के लिए बेहद दुर्गम 'लेमोशो मार्ग' को चुना और आठ दिनों में अपना अभियान पूरा किया। भारत, अमेरिका और कनाडा के पर्वतारोहियों वाले दस सदस्यीय दल में वह अकेली महिला पर्वतारोही थीं।
 
उन्होंने इस अभियान के जरिये कैंसर से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और ‘नशामुक्त भारत’ का संदेश देने का प्रयास किया।