I would like Devendra Fadnavis to stay in Maharashtra: Amruta Fadnavis amid political speculation
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शनिवार को कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति ‘‘महाराष्ट्र में ही रहें’’।
उनकी यह टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस की भविष्य की भूमिका को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बीच आई है।
अमृता ने यह भी कहा कि यदि आंदोलन केवल प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे तक सीमित रहे तो वह उचित है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार प्रश्नपत्र लीक के मामलों को रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठा रही है।
आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर स्थित भगवान विट्ठल मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अमृता फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं महाराष्ट्र में रहना चाहती हूं और यह भी सुनिश्चित करूंगी कि देवेंद्र जी भी महाराष्ट्र में ही रहें।’’
हाल में शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने दावा किया था कि यदि आने वाले महीनों में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है तो देवेंद्र फडणवीस को उसमें जगह दी जा सकती है और उनकी जगह राज्य में भाजपा का कोई अन्य नेता मुख्यमंत्री बन सकता है।
इस पर फडणवीस ने कहा था कि राजनीति में भूमिकाएं बदलती रहती हैं और बदलनी भी चाहिए।
परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के आरोपों को लेकर जारी आंदोलन पर पूछे गए सवाल के जवाब में अमृता फडणवीस ने कहा कि जब तक आंदोलन केवल इसी मुद्दे तक सीमित रहे, तब तक वह उचित है।
पूर्व बैंकर अमृता फडणवीस ने कहा, ‘‘यदि आंदोलन केवल प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे तक सीमित है तो इसमें कोई समस्या नहीं है। सरकार पर्दे के पीछे सुधारात्मक कदम उठा रही है और अब उसके परिणाम भी दिखाई देने लगे हैं।’’ उन्होंने प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए प्रस्तावित संशोधन विधेयक का भी उल्लेख किया।